उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम प्रचार का शोर थम गया. अंतिम दिन बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता और यूपी से विधायक संगीत सोम ने रूद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी रामपाल सिंह के पक्ष में मतदान करने की बात कही. जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान संगीत सोम ने कहा निकाय चुनाव में रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी रामपाल सिंह इस बार रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे. राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा यूपी में उनके पार्टी की सरकार है और राममंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाया जाना चाहिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BdNAOT
No comments:
Post a Comment