उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित राज्य के इकलौते एनआईटी को ऋषिकेश शिफ्ट किये जाने के खिलाफ स्थानीय जनता ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रगतिशील जनमंच के अगुआई में नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में निकाले गए मशाल जुलूस में समाज के हर वर्ग ने शिरकत की. सभी लोगों ने एनआईटी शिफ्टिंग के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. इस दौरान लोगों ने राज्य व केन्द्र सरकार के साथ एनआईटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री धनसिंह रावत भी जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2K9ZLPy
No comments:
Post a Comment