VIDEO: सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, रेस्क्यू की गई दो लड़कियां - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, October 29, 2018

VIDEO: सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, रेस्क्यू की गई दो लड़कियां

विकासनगर की सहसपुर थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही जबरन देह व्यापार में धकेली गई दो युवतियों को पुलिस ने रेस्क्यू भी किया. दरअसल देह व्यापार का यह धंधा सेलाकुई राजारोड स्थित एक मकान में संचालित हो रहा था. इसे एक पति-पत्नी मिलकरसंचालित कर रहे थे. मौके से ग्राहक के रूप में मौजूद तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी ग्राहक देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. देह व्यापार के धंधे में शामिल पीड़ित युवतियों में एक यूपी के सहारनपुर व दूसरी मुरादाबाद की रहने वाली है. पुलिस की मानें तो देह व्यापार का धंधा चलाने वाले पति-पत्नी मूल रूप से हरियाणा के हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CMwMzS

No comments:

Post a Comment

Pages