कॉर्बेट नेशनल पार्क अब वीकएंड डेस्टिनेशन के लिए ज्यादा जाना जाने लगा है. यहां प्रति वर्ष लाखों सैलानी पहुंचते हैं. लेकिन इन दिनों यहां वीकएंड पर ही पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है. सैलानियों की माने तो यहां वे वाइल्ड लाइफ और नैसर्गिक सुंदरता देखने पहुंचते हैं. यहां से दिल्ली-हरियाणा की दूरी कम होने के चलते लोग यहां का रुख करते हैं. वीकएंड में यहां अपनी छुट्टियां मनाकर सैलानी वापस अपने काम पर लौट जाते हैं. वहीं पर्यटन कारोबारियों की माने तो यहां सामान्य वीक डे की अपेक्षा वीकएंड में ही अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं. उन्हें आशा है कि कॉर्बेट के अन्य जोनों की तरह ही ढिकाला भी 15 नवंबर से खुल जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि ढिकाला के खुल जाने के बाद ज्यादा सैलानी यहां का रुख करेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zaHEEh
No comments:
Post a Comment