VIDEO: सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी करेगी तय, ढेला में बनेगा वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर या झिरना में - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 23, 2018

VIDEO: सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी करेगी तय, ढेला में बनेगा वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर या झिरना में

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में घायल होने वाले वन्य जीवों के लिए एक रेस्क्यू सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है. कॉर्बेट प्रशासन ने इस पर कवायद शुरु कर दी है और एक प्रस्ताव बनाकर सेन्ट्रल जू अथॉरिटी को भेजा गया है. अथॉरिटी के अंतिम मुहर लगाने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. कॉर्बेट प्रशासन ने ढेला या झिरना ज़ोन में वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है. इन दो स्थानों में यह सेंटर कहां बनेगा यह सेन्ट्रल जू अथॉरिटी को ही तय करना है. कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार जैसे ही अथॉरिटी से हरी झंडी मिलती है सेंटर पर काम शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने कार्बेट नेशनल पार्क के कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में घायल बाघों को राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क की तर्ज पर रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने का आदेश दिए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2AlYCBe

No comments:

Post a Comment

Pages