कोसी नदी में उपखनिजों के चुगान पर हाइकोर्ट का डंडा चला है. हाइकोर्ट ने कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में उपखनिज चुगान के कार्य पर रोक लगा दी है. इसके बाद कोसी नदी के तीन गेट कालूसिद्ध, खंडजा और कठियापुल बंद हो गए हैं. आपको बता दें कि कोसी नदी में पांच गेट हैं. ऐसे में तीन गेट बंद होने से हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट आन खडा हुआ है. खनन कारोबारी इसे लेकर बेहद परेशान हैं और किसी तरह दबाव डालकर इन तीन गेटों को खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं. रामनगर में खनन कारोबारियों ने स्थानीय विधायक कार्यालय का घेराव किया और विधायक की अनुपस्थिति में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन बिष्ट को ज्ञापन सौंपा. बिष्ट ने उनकी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ज़रूरत पड़ी तो शासन में खनन कारोबारियों का पक्ष रखा जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CAP8n0
No comments:
Post a Comment