अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द पहाड़ों की रानी मसूरी और राजधानी के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो जाएगी. उत्तराखंड परिवहन निगम ने राजधानी से मसूरी तक इलेक्ट्रिक बस सेवा का ट्रायल शुरू किया है. इलेक्ट्रिक बस को देखने के लिए लोग मैसानिक लॉज स्थित बस अड्डे भी पहुंचे. स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक बस का संचालन बेहद महत्वपूर्ण है. सरकार की इस पहल का लोग स्वागत कर रहे हैं. परिवहन निगम के अधिकारी के अनुसार बस का अभी ट्रायल किया जा रहा है. बस ईको फ्रेंडली है और सवारियों के लिए आरामदायक भी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ILp9KT
No comments:
Post a Comment