VIDEO: डीजल नहीं मिलने की वजह से महीने भर से थमी हुई है 108 एंबुलेंस सेवा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 9, 2018

VIDEO: डीजल नहीं मिलने की वजह से महीने भर से थमी हुई है 108 एंबुलेंस सेवा

नैनीताल जिले में पिछले एक माह से 108 एंबुलेंस सेवा लड़खड़ाई हुई है. प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को उनके घर तक छोड़ने वाली खुशियों की सवारी का भी बुरा हाल है. डीजल के बजट की कमी और कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न मिलने से इमरजेंसी सेवा 108 दम तोड़ चुकी है. नैनीताल जिले में कुल 13 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी में से आठ एंबुलेंस ठप पड़ी हुई हैं. इस वजह से इमरजेंसी कॉल पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है. ऐसे में जिन्हें एंबुलेंस की जरूरत पड़ रही है उन्हें काफी परेशानी हो रही है. उन्हें काफी पैसे देकर प्राइवेट एंबुलेंस की सेवा मिल पा रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2pJJB6k

No comments:

Post a Comment

Pages