VIDEO: टिकट बंटवारे के विवाद की चर्चाओं के बीच अजय भट्ट से मिले प्रेमचंद अग्रवाल - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, October 24, 2018

VIDEO: टिकट बंटवारे के विवाद की चर्चाओं के बीच अजय भट्ट से मिले प्रेमचंद अग्रवाल

भाजपा में टिकट बंटवारे के विवाद की खबरों के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल आज प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. दरअसल रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के टिकट को लेकर नाराज़गी जाहिर की थी. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और अजय भट्ट के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था. ऋषिकेश से मामला जुड़ा होने के नाते चर्चा रही कि विधानसभा अध्यक्ष मेयर के प्रत्याशी के टिकट को लेकर नाराज हैं. इन्हीं अटकलों को विराम देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले. मुलाकात के बाद अग्रवाल ने तो इस विवाद के उठने पर ही आश्चर्य व्यक्त किया लेकिन अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने ग़लती से वीडियो बना लिया था जिसके लिए उन्हें डांटा भी गया है. यानि उन्होंने स्वीकारा कि बिना आग के यह धुआं नहीं उठ रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ysesJi

No comments:

Post a Comment

Pages