VIDEO: टिकट न दिला पाने की टीस दिखी ‘पार्टी कार्यकर्ता’ हरक सिंह के चेहरे पर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, October 24, 2018

VIDEO: टिकट न दिला पाने की टीस दिखी ‘पार्टी कार्यकर्ता’ हरक सिंह के चेहरे पर

कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर टिकट बंटवारे को लेकर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री हरक सिहं रावत नाराज बताए जा रहे हैं. इन कयासों को तब और बल मिला जब सोमवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट अचानक मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि रक सिंह रावत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान की पत्नी विभा चौहान को कोटद्वार नगर निगम के लिए मेयर का टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन भाजपा ने यहां लैंसडौन विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया. इससे नाराज़ हरक सिंह ने महामंत्री संगठन संजय कुमार को फोन कर नाराजगी जताई थी. हरक सिंह रावत ने हालांकि किसी तरह की नाराज़गी से इनकार किया और खुद को पार्टी का सिपाही बताया लेकिन धीरेंद्र चौहान के समर्पण और सहयोग की भी खुलकर बात की.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NYGosX

No comments:

Post a Comment

Pages