नैनीताल के राजाजी पार्क की कांसरों रेंज में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, कांसरों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर शाम को एक हाथियों का झुंड पहुंच गया. ठीक इसी समय यहां से शताब्दी एक्सप्रेस को भी गुजरना था. इससे पहले की रफ्तार से दौड़ती शताब्दी ट्रेन हाथियों के पास पहुंचती, गश्ती कर रहे वनकर्मी शमशाद अली और भोपाल सिंह की हाथियों पर नजर पड़ गई. आनन-फानन में रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी दिखाकर हाथियों से कुछ पहले ट्रेन को रोक लिया गया. राजाजी पार्क के अंदर करीब 22 किलोमीटर लंबाई में रेलवे लाइन गुजरती है. कांसरों हाथियों के आने जाने का परंपरागत रूट है. पिछले कुछ सालों में यहां ट्रेन हादसों में करीब डेढ दर्जन हाथियों की मौत हो चुकी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IXvrY0
No comments:
Post a Comment