उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के पतरामपुर में जमीन के नीचे दबाकर रखी गई 555 जिंदा मिसाइलों को अपने निर्धारित समय से काफी समय पहले ही लखनऊ से आई सेनी की टीम ने निकाल लिया. अब सेना की काउंटर एक्सप्लोसिव डिवाइस यूनिट के जवान इन मिसाइलों को फीका नदी के नो मेंस जोन में निष्क्रिय करने की तैयारी कर रहे हैं. मिसाइलों को निकालने और निष्क्रिय करने के इस पूरे ऑपरेशन को “ऑपरेशन 555 पतरामपुर” दिया गया है. गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2004 में काशीपुर की एसजी स्टील फैक्ट्री में स्क्रैप गलाने के दौरान लाई गई एक मिसाइल के फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी. इसके बाद एहतियात के तौर पर इन मिसाइलों को पतरामपुर पुलिस चौकी के पीछे जमीन में दफना दिया गया था.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2pOWc86
No comments:
Post a Comment