VIDEO: नदी किनारे घायल हालत में दिखा गुलदार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, October 4, 2018

VIDEO: नदी किनारे घायल हालत में दिखा गुलदार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गुलदार का डर कायम है. इसी क्रम में बीते बुधवार को बागेश्वर जिले से लगे एक गांव में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया. बता दें कि गुलदार ने 45 साल के जगदीश सिंह पर पीछे से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस दौरान घायल के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को किसी तरह गुलदार से बचाकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है. हमले के बाद गुलदार को नदी किनारे देखा गया, जो घायल अवस्था में था. बता दें कि ट्रेंक्यूलाइज गन होने के बावजूद वन विभाग का कोई भी कर्मचारी उसे चलाने के लिए उपलब्ध नहीं था.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2O7v7vp

No comments:

Post a Comment

Pages