VIDEO: कोर्ट ने चोर को फरार घोषित किया था, 11 साल बाद पुलिस ने दबोचा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, October 4, 2018

VIDEO: कोर्ट ने चोर को फरार घोषित किया था, 11 साल बाद पुलिस ने दबोचा

श्रीनगर गढ़वाल कोतवाली पुलिस को 11 वर्षों से फरार चल रहे चोर को पकड़ने में सफलता मिली है. गिरफ्तार अभियुक्त हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र का निवासी है और नगर में चोरी के एक मामले में वांछित था. कोर्ट द्वारा फरार घोषित किये जाने के बाद अभियुक्त को रेलवे कॉलोनी हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है. श्रीनगर परिक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक डी. एस. तोमर ने कहा कि चोरी का यह मामला 2007 का है. पकड़ा गया आरोपी चोर कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आ रहा था. आरोपी चोर के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P9eT1v

No comments:

Post a Comment

Pages