VIDEO: हल्द्वानी में रामलीला के मंच पर ही धरने पर बैठ गए ‘नारद जी’ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 9, 2018

VIDEO: हल्द्वानी में रामलीला के मंच पर ही धरने पर बैठ गए ‘नारद जी’

हल्द्वानी में रामलीला को लेकर एक अनोखा विवाद देखने को मिल रहा है. रामलीला मंचन के दौरान नारद इतने नाराज हो गए कि धरने पर बैठ गए. हल्द्वानी की यह रामलीला तकरीबन 100 साल पुरानी है. इसमें पिछले करीब पंद्रह साल से मदन मोहन जोशी विभिन्न भूमिकाएं निभाते रहे हैं. जोशी कभी बानर बनते हैं, कभी सुबाहू, कभी त्रिजटा, कभी परशुराम तो अक्सर नारद. इस बार कमेटी ने मौका नहीं दिया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. उनका आरोप है कि इस प्राचीन कुमाऊंनी रामलीला में राजनीति हो रही है और इसलिए वह धरने पर बैठ रहे हैं. हालांकि मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी वह नाराज़ ‘नारद जी’ को अपने साथ ले गई. (हल्दवानी से शैलेंद्र नेगी की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IOBb6p

No comments:

Post a Comment

Pages