2 अक्टूबर का दिन अपने आप में खास है. महात्मा गांधी की एक सौ पचासवीं जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जा रही है. देहरादून कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बापू को याद किया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में देश को आजादी मिली है. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश का नेतृत्व किया. उन्होंने अल्प समय में ही देश को नयी दिशा दी. उन्होंने ही 'जय जवान , जय किसान' का नारा दिया. देश लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान को नहीं भुला सकता.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ODNt6Z
No comments:
Post a Comment