VIDEO: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, October 3, 2018

VIDEO: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती रामनगर में भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस मौके पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर फूल मालाएं अर्पित की गई. यहां टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक के साथ ही स्टाफ ने दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस अवसर पर बच्चों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस दौरान महात्मा गांधी का प्रिय भजन - रघुपति राघव राजा राम - का गायन मौजूद स्टाफ ने किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IyBcLx

No comments:

Post a Comment

Pages