बागेश्वर इलाके में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर राहत की सांस ली. बता दें कि गुलदार ने अब तक कई लोगों पर जानलेवा हमला किया और चार बच्चियों को अपना निवाला बना लिया. बुधवार को एक शख्स गुलदार के हलमे से गंभीर रूप से घायल हो गया. गुलदार के हलमे से घायल व्यक्ति को अस्पताल में 80 टांके लगाए गए और अभी भी उसकी हालत नाजूक बनी हुई है. वहीं लोगों की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंक्यूलाइजर कर अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम को गुलदार घायल अवस्था में मिला.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2O7P05P
No comments:
Post a Comment