VIDEO: मोहकमपुर फ्लाईओवर के खुलने से लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, October 4, 2018

VIDEO: मोहकमपुर फ्लाईओवर के खुलने से लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

उत्तराखंड में गुरुवार को मोहकमपुर फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद देहरादून के इस एंट्री प्वाइंट पर लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा हरिद्वार रोड पर बनाए गए 1 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर से देहरादून और हरिद्वार से आने जाने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है. बता दें कि देहरादून के इस एंट्री प्वाइंट पर रेलवे क्रासिंग होने के कारण अक्सर यहां लंबा जाम लग जाता था. लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ता था, लेकिन इस फ्लाईओवर के बनने से रेल के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा पैदल चलने वालों के लिए भी इस फलाईओवर में व्यवस्था की गई है. इस फ्लाईओवर के एक हिस्से में सीढ़ी बनाई गई है, जो फुट ओवर ब्रिज के रूप में पैदल चलने वाले लोग रेल फाटक पार करने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QtgnUn

No comments:

Post a Comment

Pages