बंगाल की खाड़ी से उठे तितली तूफान ने उत्तराखंड के किसानों के चेहरों पर सिकन ला दी है. तैयार होने के अंतिम चरण में खड़ी धान की फसल 'तितली' की चपेट में आकर जमीन में मिल चुकी है. किसान सहमे हुए हैं कि अगर एक बारिश और हो गई तो उनकी सारी मेहनत पानी में मिल जाएगी. जमीन पर गिरी फसल के बीच खड़ी महिला किसान ने कहा कि इस तूफान से उनकी खेतों में तैयार फसलों को बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि जमीन पर गिरी फसल वापस खड़ी नहीं की जा सकती है. (हल्द्वानी से शैलेंद्र नेगी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RLgjAQ
No comments:
Post a Comment