कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों का जीवन खतरे में है. ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात के गिर नेश्नल पार्क में इस वायरस से पिछले 3 हफ्तों में 23 शेर दम तोड़ चुके हैं. इसके पीछे की वजह है एक वायरस जिसने जानवरों का जीना दुश्वार कर रखा है. कैनाइन डिस्टेेंपर (सीडी) वायरस ने वन्यजीवों की दुनिया को हिला कर रख दिया है. सीडी वायरस कुत्तों से वन्यजीवों में फैलने वाली बीमारी बतायी जा रही है. वन्यजीव प्रेमियों की यदि माने तो ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल के 2015 के सर्वे के अनुसार कॉर्बेट के आस-पास के 85 गांवों में 17 हजार से अधिक कुत्ते हैं. इससे समझा जा सकता है कि यह वन्य जीवों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EhF6tz
No comments:
Post a Comment