खटीमा नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद अब भाजपा ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. भाजपा प्रत्याशी मीना राणा अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रही हैं. साथ ही लोगों से उनके वार्डों की सामस्याओं को दूर करने का भी वादा कर रही हैं. भाजपा की प्रत्याशी मीना राणा की मानें तो शहर में अनेक समस्याएं है जिन्हें पालिका नेदूर करने का काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर खटीमा की जनता उनपर विश्वास व्यक्त करती है तब वो 2 साल में ही खटीमा की तस्वीर बदल देंगी और खटीमा को एक आदर्श नगरपालिका का रूप देंगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2yAeui4
No comments:
Post a Comment