श्रम एवं कल्याण कर बोर्ड में दमयंती रावत की नियुक्ति के मामले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम ने न्यूज़ 18 के सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी दमयंती रावत को नहीं जानते. गौरतलब है कि श्रम मंत्री हरक सिंह रावत की शह पर दमयंती रावत को शिक्षा विभाग से बिना एनओसी के ही श्रम विभाग से जुड़े उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. हालत यह है कि दमयंती रावत को लेकर दो कैबिनेट मंत्रियों में ठनी हुई है. श्रम और वन मंत्री हरक सिंह रावत की ज़िद के बावजूद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दमयंती रावत को एनओसी देने से मना कर दिया है. यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन सरकार इस मामले को अनदेखा, अनसुना कर रही है. इस बारे में सीधा सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दमयंती रावत का नाम सुनने से भी इनकार कर दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2z83QyA
No comments:
Post a Comment