वाइल्ड लाइफ वीक के तहत देहरादून जू में रविवार को स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस क्विज प्रतियोगिता का मकसद था छात्रों को वन और वन्य जंतुओं के प्रति जागरूक करना. छह राउंड में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता में आठ से अधिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया. वन एवं वन्य जंतुओं के प्रति बच्चों के उत्साह को देखते हुए जू के निदेशक पीके पात्रो ने कहा कि अब हर हफ्ते जू में बच्चों के लिए क्विज जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ObHua0
No comments:
Post a Comment