20 अक्टूबर से अल्मोड़ा महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है. मगर महोत्सव की शुरुआत होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है. लोक कलाकार महोत्सव में तवज्जो और मानदेय नहीं मिलने से नाराज हैं. कलाकारों ने रविवार को अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना दिया और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कलाकारों ने कहा कि बाहर के कलाकारों को बुलाकर लाखों रुपये दिये जा रहे हैं. लेकिन स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा की जा रही है. कलाकारों का कहना है कि उन्हें इससे कोई तकलीफ नहीं कि बाहर के कलाकारों को क्यों आमंत्रित किया जा रहा है. मगर वे ये जानना चाह रहे हैं कि उनकी उपेक्षा क्यों की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QC7gRx
No comments:
Post a Comment