VIDEO: अधर में लटका सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों का भविष्य - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 16, 2018

VIDEO: अधर में लटका सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों का भविष्य

भारत-नेपाल मित्रता को बढावा देने की नीयत से भारत-नेपाल सीमा पर बनाई गई सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी अब नेपाली छात्रों पर भारी पड़ रही है. जी हां, सुनने मे आप को कुछ अजीब सा जरूर लगेगा, लेकिन यही सच है, क्योंकि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के परिक्षेत्र मे आने वाले 6 जिलों के 264 कॉलेजों मे पढ़ने वाले तकरीबन 10 हजार नेपाली छात्रों की पीड़ा को बताते हुए कुलपति ने शासन को एक पत्र लिखा है. पत्र में कुलपति ने नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की शासकीय सूची में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का नाम दर्ज कराने की मांग की है, जिससे यहां पढ़ने वाले नेपाली छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ ना हो सके और उन बच्चो को भविष्य मे अच्छी शिक्षा मिल सके.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yfY6mQ

No comments:

Post a Comment

Pages