VIDEO: अब बुजुर्गों की आशीर्वाद से क्रिमिनलों पर लगाम कसेगी पुलिस - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 16, 2018

VIDEO: अब बुजुर्गों की आशीर्वाद से क्रिमिनलों पर लगाम कसेगी पुलिस

लखीमपुर खीरी पुलिस अब बुजुर्गों के आशीर्वाद से अपराधों पर काबू पाने की जुगत में जुटी है. यानी पुलिस बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लेगी और उनका सहारा भी बनेगी. यह अनोखा फार्मूला जिले की मोहम्मदी कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर ने ढूंढ निकाला है.दरअसल, डीजीपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की मुहिम चलाई है, जिसके तहत मोहम्मदी कोतवाली के इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने इलाके में पुलिसिंग का नया फार्मूला निकालते हुए गांवों के रिटायर्ड और संभ्रांत बुजुर्गों से संपर्क साधकर सबको पुलिस का एक नंबर दिया गया, जिसकी सहायता से गांव में कोई भी अप्रिय घटना होने पर बुजुर्ग तत्काल इंस्पेक्टर को फोन कर सूचना दे सकेंगे.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yCmGxu

No comments:

Post a Comment

Pages