VIDEO: ऋषिकेश के पटना वाटर फॉल में है औषधीय गुण, पर्यटकों की लगी रहती है भीड़ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, October 2, 2018

VIDEO: ऋषिकेश के पटना वाटर फॉल में है औषधीय गुण, पर्यटकों की लगी रहती है भीड़

ऋषिकेश में प्राकृतिक सौंदर्य को बिखेरता 150 फीट ऊंचा पटना वाटर फॉल पर्यटकों को खूब लुभाता है. इस वाटर फॉल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पानी में गंधक की भारी मात्रा है. इसमें नहाने से चर्मरोग से भी मुक्ति मिलती है. फूलचट्टी से पटना वाटर फॉल पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से 2 किमी की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है. यहां देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए राजाजी पार्क और ग्राम पंचायत ने पटना वाटर फॉल को विकसित करने के लिए एक समिति बनाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना वाटर फॉल के अंदर कई गुफाएं हैं जहां बड़े-बड़े तालाब और हिंदू देवी-देवताओं की आकृतियां बनी हुई हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DHeodO

No comments:

Post a Comment

Pages