VIDEO: निकाय चुनाव: विनम्र व समाज के प्रति समर्पित प्रत्याशी को ही टिकट देगी बीजेपी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 14, 2018

VIDEO: निकाय चुनाव: विनम्र व समाज के प्रति समर्पित प्रत्याशी को ही टिकट देगी बीजेपी

बीजेपी ने निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है. निकाय चुनावों पर पार्टी की तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कौन चेहरा पार्टी का प्रत्याशी हो सकता इसको लेकर कागजों में पूरा काम और मंथन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. साथ में उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि पार्टी जीतने की ताकत रखने वाले प्रत्याशी का ही समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो जनता से जुड़ा हुआ हो, विनम्र हो और समाज के प्रति जिसकी समर्पण की भावना हो. (हल्द्वानी से शैलेंद्र नेगी की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OXZW5e

No comments:

Post a Comment

Pages