नैनीताल में भी दशहरा धूम धाम से मनाया गया. सरोवर नगरी का दशहरा पर्व देश के अन्य हिस्सों से अलग रंग में रंगा दिखाई दिया. यहां आये सैलानी व स्थानीय लोग इस खास मौके का गवाह बने. फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस दशहरा महोत्सव के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी. रावण दहन को देखने आये सैलानियों व स्थानीय लोगों के लिये राम सेवक सभा ने मंच पर रामलीला का भी आयोजन किया. इस दौरान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया. रावण को मृत्यु बाण पर स्वर्ग भेजने के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2J8aGbT
No comments:
Post a Comment