दशहरा पर्व के मौके पर मसूरी में लंढौर चौक से लेकर गांधी चौक तक भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में शामिल होकर लोग भगवान राम के भजनों पर खूब नाचते और गाते नजर आये. शोभायात्रा में राम भक्त हनुमान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. बता दें कि मसूरी में पिछले 141 साल से दशहरा पर्व पर श्रीराम की शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. शोभायात्रा के गांधी चौक पहुंचने के बाद रावण का दहन किया गया. यहां रावण के पुतले में आग लगाकर जमकर आतिशबाजी की गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NRB2zY
No comments:
Post a Comment