शिवांगी जोशी ने 'मोहब्बतें' का गाना किया रीक्रिएट, परिवार संग किया डांस - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 5, 2025

शिवांगी जोशी ने 'मोहब्बतें' का गाना किया रीक्रिएट, परिवार संग किया डांस

नई दिल्ली: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी छोटी बहन शीतल जोशी की शादी के बाद का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शिवांगी अपने परिवार के साथ एक वैन में मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह साल 2000 की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' के गाने 'आंखें खुली हो या हो बंद' पर थिरक रही हैं. इस गाने को लता मंगेश्कर, उदित नारायण, उदभव, मनोहर शेट्टी, ईशान, श्वेता पंडित, सोनाली भटावडेकर और प्रीता मजूमदार ने गाया. गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे, जबकि संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने दिया. शिवांगी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'शादी के बाद वाला मूड! आंखें आधी खुली, दिल पूरी तरह खुश. नींद कम, मस्ती ज्यादा. आंखें खुली हों या बंद, घूमने का जोश बरकरार!'

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/Tm32cgJ

No comments:

Post a Comment

Pages