मधुबाला-वैजयंती माला से भी खूबसूरत थीं एक्ट्रेस, प्यार में तबाह हो गई दुनिया - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, October 29, 2023

मधुबाला-वैजयंती माला से भी खूबसूरत थीं एक्ट्रेस, प्यार में तबाह हो गई दुनिया

मुंबई. बड़ी-बड़ी आंखें, धनुषनुमा माथा, गोल सपाट गाल और चुलबुला स्वभाव निगार सुल्तान को खूबसूरती की कतार में सबसे आगे रखते थे. निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस जो सुंदरता में मधुबाला और वैजयंतीमाला को टक्कर देती थीं. एक्टिंग ऐसी कि हर किसी को अपना दीवाना बना लें. बॉलीवुड की 50 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली निगार सुल्ताना ने ऑल टाइम क्लासिक फिल्म 'मुगल-ऐ-आजम' (Mughal-E-Azam 1960) में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा. निगार देखने में जितनी खूबसूरत थीं, स्वभाव से उतनी ही जिद्दी थीं. निगार सुल्ताना ने शादीशुदा होने के बाद भी अपने डायरेक्टर से प्यार किया. इतना ही नहीं पति की मर्जी के खिलाफ जाकर निगार ने अपने प्यार के लिए उनसे शादी रचा ली. यही प्यार निगार की जिंदगी में ऐसा तूफान लेकर आया, जिसका पानी समेटते-समेटती निगार सुल्ताना ने अपनी जिंदगी गंवा दी. यही प्यार निगार की जिद को और बढ़ाता गया. निगार सुल्ताना ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब शोहरत कमाई. लेकिन प्यार के तूफान ने सब बिखेर दिया. सारे सपने हवा हो गए और निगार ने अपने प्यार को ही कोर्ट में घसीट लिया. बाद में अपने परिवार का पेट एक फर्नीचर की दुकान चलाकर पाला. आइये जानते हैं निगार सुल्ताना की जिंदगी की कहानी.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/AJIkQTw

No comments:

Post a Comment

Pages