सारस के दोस्त आरिफ को वन विभाग ने जारी किया एक और लेटर, अब 2 अप्रैल को नहीं होगी पूछताछ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, March 29, 2023

सारस के दोस्त आरिफ को वन विभाग ने जारी किया एक और लेटर, अब 2 अप्रैल को नहीं होगी पूछताछ

Amethi News: यूपी के अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जामो ब्लॉक के मंडका गांव निवासी मोहम्मद आरिफ के लिए राहत की खबर है. राजकीय पक्षी सारस के दोस्त मोहम्मद आरिफ को अब दो अप्रैल को प्रभागीय वन कार्यालय अमेठी नहीं जाना होगा या फिर ये कहें कि आरिफ से 2 अप्रैल को पूछताछ नहीं की जाएगी. इसके लिए गौरीगंज रेंज के उप प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र ने आरिफ को एक पत्र जारी कर न्यायालय के कार्यो में व्यस्तता का हवाला देकर 2 अप्रैल को आरिफ से पूछताछ ना करने की बात कही है. पूछताछ के लिए आरिफ को फिर से पत्र जारी कर अगले तय तिथि पर बुलाया जाएगा.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/jy3kSqV

No comments:

Post a Comment

Pages