Kaushambi: विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बीजेपी नेता के बेटों ने किया हमला, सिपाही का फटा सिर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, January 31, 2023

Kaushambi: विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बीजेपी नेता के बेटों ने किया हमला, सिपाही का फटा सिर

Kaushambi Crime News: यूपी के कौशांबी जिले में फल विक्रेताओं के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों पर बीजेपी नेता के बेटों ने हमला कर दिया. हमले में एक सिपाही का सिर फट गया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. सिपाही के साथ मौजूद दारोगा ने जब उसका बचाव करना चाहा तो बेखौफ दबंगों ने उसके साथ भी हाथापाई की. पुलिस पर हमले की सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ केजी सिंह मौके पहुंचे और घायल सिपाही को उपचार के लिए सिराथू पीएचसी में भर्ती कराया गया. सिपाही के सिर में गंभीर चोट होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/I2CwAdY

No comments:

Post a Comment

Pages