Farrukhabad: बीजेपी विधायक के भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस कराती दिखी समझौता - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, December 12, 2021

Farrukhabad: बीजेपी विधायक के भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस कराती दिखी समझौता

Crime in UP : भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ के भतीजे की गाड़ी में टक्कर लगने के बाद गैसिंगपुर के रहनेवाले पूर्व प्रधान के बेटे से विवाद हुआ. पूर्व प्रधान और उनके गुर्गों ने विधायक के भतीजे को गाड़ी से उतार कर जमकर मारपीट की. फिर उसे अपनी गाड़ी में डाल अपने नजदीकी निवास पर ले गए और वहां बंधक बना लिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. जब बीजपी विधायक के भतीजे को बंधक बना लेने की खबर पुलिसकर्मियों ने कोतवाल समेत आलाधिकारियों को दी, तो हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे मोहम्दाबाद कोतवाल ने पूर्व प्रधान के घर में बैठ कर मामले की जानकारी ली और जैसे-तैसे सुलह-समझौता करा दिया.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pPjg5p

No comments:

Post a Comment

Pages