अनीता हसनंदानी ने की एकता कपूर और पति रोहित की तारीफ, बोलीं- 'डिप्रेशन से लड़ने में की मदद' - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, November 8, 2021

अनीता हसनंदानी ने की एकता कपूर और पति रोहित की तारीफ, बोलीं- 'डिप्रेशन से लड़ने में की मदद'

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपने पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy ) और दोस्त एकता कपूर (Ekta Kapoor) की तारीफ में एक पोस्ट किया है. उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अनीता ने पोस्ट में खुलासा किया कि वे इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में डिप्रेशन से जूझ रही थीं. वे एक जगह पोस्ट में लिखती हैं, 'मुझे वे दिन याद हैं जब मैं जवान थीं, काम करने की भूख थी, लेकिन हर चीज से अनजान थी. मैं अपनी शुरुआती असफलताओं से बुरी तरह प्रभावित हुई, फिर आप मेरी जिंदगी में आ गईं. आपने न केवल मुझे डिप्रेशन से लड़ने में मदद की, बल्कि मुझे एक नया स्टार्ट भी दिया. कभी हार न मानना, उन लाखों चीजों में से एक है, जो मैंने आपसे सीखी.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3H2jNse

No comments:

Post a Comment

Pages