पंजाब : सात खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र  - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, November 17, 2021

पंजाब : सात खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र 

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब मूल के 7 खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र (Charge-sheet) दायर किया है. एनआईए द्वारा दायर आरोपपत्र के मुताबिक इन लोगों पर खालिस्तानी आतंकी समूह (Khalistani Terrorists) के साथ मिलकर, आतंकी संगठन के नाम पर अवैध तौर पर लाखों-करोड़ों रुपए की वसूली करने का आरोप है. इसमें कहा गया है कि यदि कोई धन नहीं देता था, तब ये उसे धमकाते और उसे जान से मारने की धमकी (Threatening and Extortion) देते थे. एनआईए द्वारा दायर आरोपपत्र में आरोपी खालिस्तानी आतंकियों में पंजाब के मोगा इलाके का रहने वाला लवप्रीत सिंह उर्फ रवि और कमलजीत शर्मा उर्फ कमल, पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला राम सिंह उर्फ सोना, उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला गगनदीप सिंह उर्फ गग्गु और मोहम्मद आशिफ अली को गिरफ्तार किया जा चुका है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3nrLhQA

No comments:

Post a Comment

Pages