खटीमा-मुख्य चौराहे पर बाइक पर सवार दो लोग एक महिला के गले से सोने की चेन लूट कर भाग गए. वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर पैदल जा रही है. वहीं उसके सामने से रांग साइड में ड्राइव कर रहा मोटरसाइकिल सवार अपने एक साथी को बैठाकर महिला की ओर आगे बढ़ रहा है. सड़क पर और भी लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं मगर किसी को जरा भी शक नहीं हुआ कि बाइक पर सवार दोनों युवकों के इरादे नेक नहीं हैं. बिल्कुल महिला के सामने और बगल से गुजरते हुए बाइक सवार ने महिला के गले की चेन पर झपटा मारकर चेन खींच कर पल भर में भागने में कामयाब हो गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2YM6JQR
No comments:
Post a Comment