बागेश्वर के दुग-नाकुरी के कई गांवो में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है. शनिवार को गुलदार ने किडई गांव में एक बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची की चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर भागते हुए आए और शोर मचाकर गुलदार को भगाया. परिजनों के शोर मचाने से घबराया गुलदार बच्ची को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया. परिजनों ने घायल बच्ची का अस्पताल में उपचार कराया. गांव में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण दशहत में हैं. गांव के लोगों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VeX2Nv
No comments:
Post a Comment