जिला प्रशासन ने जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के सहयोग से हिमा ऐप तैयार किया है. इसमें कोई भी व्यक्ति आपदा से संबंधित जैसे भू-स्खलन, बादल फटना आदि की सूचनाएं डाल सकता है. इस ऐप के जरिए इलाके में आई बाढ़ या फिर जंगलों में लगी आग की जानकारी त्वरित रूप से मिल जाएगी. आपदा से संबंधित सूचनाएं मिलने के बाद प्रशासन समय पर राहत व बचाव कार्य कर सकता है. इस बारे में अल्मोड़ा के डीएम नितिन भदौरिया ने कहा कि इस ऐप से सूचना मिलने के बाद आपदा विभाग जल्दी रेस्पांड कर सकता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DJP04J
No comments:
Post a Comment