चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ में यात्रा सीजन की पहली बर्फबारी हुई. करीब 3 घंटे तक लगातार बर्फबारी से एक बार फिर केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है. वहीं रुद्रप्रयाग जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई, जिससे लोगों ने बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत पाई. हालांकि इस बर्फबारी से केदारनाथ की यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है. लेकिन केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं की ठंड के कारण दिक्कतें जरूर बढ़ गई हैं. जिला प्रशासन का कहना है कि मौसम के बदलाव पर उनकी पूरी नजर है. जरूरी होने पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VXFFAu
No comments:
Post a Comment