तराई-पश्चिमी वन प्रभाग गुलदार के लिए घातक साबित हो रहा है. यहां इस साल अभी तक तीन गुलदार काल के गाल में समा चुके हैं. ताजा मामला बन्नाखेडा रेंज का है. यहां वनकर्मियों को एक गुलदार का शव बरामद हुआ है. इसकी उम्र करीब सवा साल बताई जा रही है. इसकी मौत का कारण वन अधिकारी आपसी संघर्ष बता रहे हैं. मौत के कारणों को जानने के लिए विभाग इस शावक का पोस्टमार्टम करा रहा है. बता दें कि बीते 26 अप्रैल को इस वन प्रभाग में दो अलग-अलग रेंजों में दो गुलदार के शव बरामद हुए थे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2H2To0o
No comments:
Post a Comment