बढ़ते तापमान से जंगली जानवर परेशान हैं. देहरादून में पिछले एक महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में घरों से 300 से अधिक सांप पकड़े गए. वहीं गुरुवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मोहित नगर से एक बिज्जू को भी पकड़ा. काफी बड़ा यह बिज्जू एक दुकान में घुस गया था. जानकारी के अनुसार दुकान में घुसे इस बिज्जू को देख दुकानदार बुरी तरह घबरा गया. सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू को रेस्क्यू करने में सफलता पाई. वन विभाग की टीम ने इस बिज्जू को सकुशल जंगल में छोड दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UTdr5m
No comments:
Post a Comment