मसूरी शहर के दून मार्ग गैस गोदाम के पास बस और पर्यटक वाहन की भिड़ंत में सभी लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि इस टक्कर में पर्यटक वाहन को भारी नुकसान हुआ है. दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना के बाद बस और पर्यटक वाहन चालक एक दूसरे पर दोषारोपण करने लगे. जानकारी के अनुसार सभी 6 पर्यटक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं. ये सभी मसूरी शहर घूमने के लिए आए थे. दुर्घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WgK66i
No comments:
Post a Comment