रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब डीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनियां भीषण आग से घिर गई. कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास लगी आग कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग तक पहुंच गई. लेकिन तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी थी. हालांकि आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि आज डीएम, एडीएम समेत जिले के तमाम अधिकारी केदारनाथ के लिए सुबह ही रवाना हो गए थे. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तो पहुंची, लेकिन वन विभाग और पुलिस के आला अधिकारी आग लगने के कई घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंच पाए. कलेक्ट्रेट के आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों का कहना है कि शॉर्ट शर्किट के कारण ये आग लगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VQZ5XT
No comments:
Post a Comment