बीते तीन दिनों में यमकेश्वर के पहाड़ी इलाकों में चली तेज हवाओं से बागवानी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. तेज आंधी तूफान से कोटद्वार में भी पेड़ों से आम, लीची और नाशपाती की फसल काफी मात्रा में बर्बाद हुई है. काश्तकारों को इस बार फसल में 20 से 25 फीसदी नुकसान होने का डर सता रहा है. उन्होंने कृषि विभाग से मुआवजा देने की मांग की है. काश्तकारों का कहना है कि पहले ही इस साल आम की पैदावार कम हुई है. फिर आंधी तूफान चलने से लीची और दूसरे फल पेड़ से झड़ गए हैं. काश्तकारों को डर है कि अगर दोबारा मौसम में इस तरह की तब्दीली आती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GZivA9
No comments:
Post a Comment