जस्टिस आलोक कुमार वर्मा ने सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जज के रूप में शपथ ली. चीफ जस्टिस कोर्ट में नवनियुक्त जस्टिस को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश रंगनाथन ने शपथ दिलाई. जस्टिस आलोक कुमार वर्मा के शपथ लेने के बाद अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है. अब यहां जज के लिए सिर्फ एक पद ही खाली बचा है. हाईकोर्ट जज बनने से पहले जस्टिस आलोक कुमार वर्मा देहरादून के जिला जज के रूप में कार्य कर रहे थे. आज सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हाईकोर्ट के सभी जज व अधिवक्ता मौजूद रहे. शपथ लेने के बाद नव नियुक्त जज जस्टिस आलोक कुमार वर्मा ने मीडिया से बात नहीं की मगर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने उनके जज बनने के बाद उम्मीद जताई है कि अब हाईकोर्ट में वादों का निस्तारण तेजी से होगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VUJaDA
No comments:
Post a Comment