Uttarakhand Loksabha Election Result 2019: एक सुर में बोले मौजूदा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष- आत्मचिंतन की ज़रूरत - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, May 27, 2019

Uttarakhand Loksabha Election Result 2019: एक सुर में बोले मौजूदा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष- आत्मचिंतन की ज़रूरत

कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस में विरोध के सुर भी उठने लगे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि कम से कम मौजूदा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सुर एक हो गए हैं. बता दें कि धारचूला के विधायक हरीश धामी ने हार के लिए नेता प्रतिपक्ष (इंदिरा हृदयेश) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (प्रीतम सिंह) को ज़िम्मेदार ठहराया था. लेकिन आमतौर पर विरोधी तेवर अपनाने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रीतम सिंह के सुर में सुर मिलाया है. पूर्व और वर्तमान दोनों प्रदेश अध्यक्षों का कहना है कि हार पर आत्मचिंतन आत्मचिंतन किया जाएगा और एकजुट होकर पार्टी को फिर से तैयार किया जाएगा. प्रीतम सिंह और किशोर उपाध्याय दोनों ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2HRTo2K

No comments:

Post a Comment

Pages