अनुपम खेर ने कहा कि इस बार के चुनाव में नए वोटर्स ने दिया है जनादेश - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, May 30, 2019

अनुपम खेर ने कहा कि इस बार के चुनाव में नए वोटर्स ने दिया है जनादेश

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह है. इस मौके पर हमने चंडीगढ़ से भाजपा संसद किरण खेर के पति और जाने माने फिल्म स्टार अनुपम खेर से उनके दिल की बात जानने की कोशिश की. खेर ने न्यूज़ 18 से कहा कि मोदी जी पिछले 5 सालों में देश को आगे लेकर गए हैं, अब उम्मीद है कि वो और आगे लेकर जायेंगे. अनुपम खेर के मुताबिक़ इस चुनाव में नए वोटर्स सामने आये हैं इस बार उन्होंने अपना जनादेश दिया है. वहीं शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि आज के दिन ऐसे लोगो के बारे में बात करना ठीक नही लगता. आज ख़ुशी का दिन है जश्न का दिन. जब उनसे शाम के कार्यक्रम में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं समारोह में शामिल होने की कोशिश कर रहा हूँ.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी http://bit.ly/2EG3OSk

No comments:

Post a Comment

Pages